वृंदावन में वीकेंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब: बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगीं लंबी कतारें, सड़कें चोक और यातायात चरमराया

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 15h Ago 172 Views


दीपावली पर्व के बाद आए वीकेंड के अवसर पर धर्मनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं और भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार सुबह से ही ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। वीकेंड होने की वजह से देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं, जिसके चलते पूरे नगर क्षेत्र में भीड़ का अत्यधिक दबाव देखने को मिल रहा है।

भक्तों की भारी आमद के कारण बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख गलियां और संपर्क मार्ग पूरी तरह से चोक हो चुके हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण नगर के अधिकांश हिस्सों में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से देश भर से लाखों श्रद्धालु वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार दीपावली के बाद पड़े इस वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने और वाहनों की संख्या अत्यधिक बढ़ने से नगर की पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

बांके बिहारी मंदिर परिसर के आसपास का पूरा इलाका भक्तों से खचाखच भरा हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now