मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल! विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 147 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों की बदली जिम्मेदारी

  • 16h Ago 406 Views


आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के मद्देनजर मथुरा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 13 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जनपद के कुल 147 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है।

इस स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक सहित विभिन्न पुलिसकर्मी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने और चौकियों में भेजा गया है। इस फेरबदल के तहत बरसाना, छाता, फरह, गोवर्धन, मांट, वृंदावन, गोविंदनगर, नौहझील, कोसीकलां, हाईवे और सदर बाजार समेत जनपद के कई थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सूची के अनुसार उपनिरीक्षक आनंद कुमार शर्मा को बरसाना से वृंदावन, अंकित मलिक को छाता से कोतवाली, सौरभ तेवतिया को फरह से राया और ललित कुमार को गोवर्धन से महावन भेजा गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को मांट से जैत, कौशल कुमार वशिष्ठ को पुलिस लाइन से सदर बाजार और कमल सिंह को बरसाना से नौहझील में नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक अंजुल को गोविंदनगर से कोसीकलां, रोमी राजपूत को गोविंदनगर से फरह और काजल को जैत से सुरीर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग में यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग पर इसका क्या असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now