डीग गेट पर SP ट्रैफिक की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान; वाहन चालकों में मचा हड़कंप

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 15h Ago 150 Views


मथुरा के डीग गेट क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।

अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हलचल देखने को मिली।

ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now