बांके बिहारी मंदिर में VIP व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गेट नंबर-4 से प्रवेश बंद; अब गेट नंबर-2 से जाएंगे VIP श्रद्धालु

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 19h Ago 162 Views


वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी प्रवेश व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने नया फैसला लेते हुए गेट नंबर-4 से वीआईपी प्रवेश तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत 14 नवंबर से वीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर-2 से होगा।

सेवायत गोस्वामियों के यजमान भी जाएंगे गेट नंबर-2 से

कमेटी के फैसले के अनुसार, सेवायत गोस्वामियों के यजमानों को भी अब गेट नंबर-2 से ही प्रवेश करना होगा। इस संबंध में सहायक प्रबंधक उमेश चंद्र सारस्वत की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ फैसला

मंदिर की वीआईपी प्रवेश व्यवस्था में किए गए इस बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 14 नवंबर से नई व्यवस्था के अनुसार ही वीआईपी प्रवेश कराया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now