वृंदावन में गेस्ट हाउस पर कमरे को लेकर खूनी बवाल, युवकों में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल

  • 13 days ago
  • 285 views


बताया जा रहा है कि बीती रात वृंदावन के अटल्ला चुंगी क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर कमरे दिलाने को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच सरेराह लात-घूंसे चलने लगे।

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अटल्ला चुंगी क्षेत्र में गेस्ट हाउसों में श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने और कमीशन को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

फिलहाल इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं वृंदावन की धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now