मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपराधियों की जमानत कराने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक ही जमीन की खतौनी का इस्तेमाल कर 1000 से ज्यादा आरोपियों की जमानत कराई गई। मामले में गैंग के कथित सरगना शिव स्वरूप उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बांदा पुलिस की जांच में सामने आया कि लंबे समय से एक संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल में बंद आरोपियों की जमानत कराने का काम कर रहा था। जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि एक ही जमीन की खतौनी का इस्तेमाल बार-बार अलग-अलग मामलों में किया गया और इसी आधार पर 1000 से अधिक आरोपियों की जमानत कराई गई।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना शिव स्वरूप उर्फ मास्टर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और जमानत दिलाने के एवज में आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
डिप्टी एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे, किन आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाई गई और इस पूरे फर्जीवाड़े से कितनी अवैध कमाई की गई।
बांदा पुलिस ने पूरे गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है ताकि उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपराधियों की जमानत कराने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक ही जमीन की खतौनी का इस्तेमाल कर 1000 से ज्यादा आरोपियों की जमानत कराई गई। मामले में गैंग के कथित सरगना शिव स्वरूप उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांदा पुलिस की जांच में सामने आया कि लंबे समय से एक संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल में बंद आरोपियों की जमानत कराने का काम कर रहा था। जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि एक ही जमीन की खतौनी का इस्तेमाल बार-बार अलग-अलग मामलों में किया गया और इसी आधार पर 1000 से अधिक आरोपियों की जमानत कराई गई। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना शिव स्वरूप उर्फ मास्टर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और जमानत दिलाने के एवज में आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपी के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। डिप्टी एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे, किन आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाई गई और इस पूरे फर्जीवाड़े से कितनी अवैध कमाई की गई। बांदा पुलिस ने पूरे गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है ताकि उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!