मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 9h ago
उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग पुलिस ने गौचर बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई की रात गौचर बाजार स्थित मसूरी कंगन स्टोर का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी और पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गौचर-रुद्रप्रयाग मार्ग से आरोपी महावीर सिंह रावत, निवासी टिहरी गढ़वाल, को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसके कब्जे से 10,100 रुपये की नकदी और चोरी की गई पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग पुलिस ने गौचर बाजार स्थित एक दुकान में हुई चोरी का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई की रात गौचर बाजार स्थित मसूरी कंगन स्टोर का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी और पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गौचर-रुद्रप्रयाग मार्ग से आरोपी महावीर सिंह रावत, निवासी टिहरी गढ़वाल, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसके कब्जे से 10,100 रुपये की नकदी और चोरी की गई पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!