राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर मथुरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द

  • 10h ago
  • 150 views


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित मथुरा दौरे को लेकर शुक्रवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर व्यापक तैयारियां की गईं। हालांकि अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द होने के कारण रेलवे प्रशासन की सभी तैयारियां अधूरी रह गईं।

राज्यपाल के स्वागत को लेकर रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर-8 को विशेष रूप से सजाया-संवारा। सफाई कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई कर उसे चमकाया। इसके अलावा स्टेशन के फर्स्ट एंट्री सर्कुलेटिंग एरिया को पूरी तरह खाली कराया गया और स्टेट बैंक की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही भी सीमित कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय मथुरा दौरा प्रस्तावित था। उन्हें कानपुर से छपरा एक्सप्रेस के जरिए शुक्रवार शाम मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर पहुंचना था। उनके आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं।

लेकिन अंतिम समय में राज्यपाल का मथुरा आगमन रद्द हो गया, जिसके चलते स्टेशन पर की गई विशेष व्यवस्थाओं का उपयोग नहीं हो सका। कार्यक्रम रद्द होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने सामान्य व्यवस्थाएं बहाल कर दीं।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now