B R E A K I N G   N E W S : संस्कृति विवि में पेटेंट फाइलिंग पर विशेषज्ञों का प्रशिक्षण, छात्रों को इनोवेशन से कमर्शियलाइजेशन तक की दी जानकारी

  • 12h ago
  • 259 views


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में "वन स्टूडेंट–वन आईपी मिशन: पेटेंट फाइलिंग से कमर्शियलाइजेशन तक" विषय पर बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से जुड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों में नवाचार, अनुसंधान और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. रघुराम भट्ट के नेतृत्व में हुआ। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी के डीन डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने स्वागत संबोधन में कहा कि आज के दौर में शोध और नवाचार को सुरक्षित करने के लिए पेटेंट बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने नवाचारों को पेटेंट के माध्यम से संरक्षित करने का आह्वान किया।

प्रति कुलपति डॉ. रघुराम भट्ट ने ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में रिसर्च, इनोवेशन और बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों और शिक्षकों को पेटेंट आधारित अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. डी.एस. तोमर ने विद्यार्थियों से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने और शोध एवं उद्यमिता की सोच विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष सोयल, जो आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र और भारत सरकार के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस, नई दिल्ली में पेटेंट एवं डिज़ाइन एग्ज़ामिनर हैं, ने प्रतिभागियों को पेटेंट की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पेटेंट योग्य विचार की पहचान, प्रायर-आर्ट सर्च, पेटेंट ड्राफ्टिंग, आवेदन, जांच, पेटेंट ग्रांट, लाइसेंसिंग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और कमर्शियलाइजेशन तक की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

कार्यक्रम की संयोजक प्रो. डॉ. गरिमा गोस्वामी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों और शोधार्थियों को पेटेंट फाइलिंग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और इनोवेशन को व्यावसायिक रूप देने की व्यावहारिक जानकारी देना था, ताकि विश्वविद्यालय के रिसर्च और स्टार्टअप इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर एकेडमिक डीन डॉ. गंगाधर हुगर सहित विश्वविद्यालय के लगभग 65 फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now