Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में गेस्ट हाउस पर कमरे को लेकर खूनी बवाल, युवकों में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि बीती रात वृंदावन के अटल्ला चुंगी क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर कमरे दिलाने को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच सरेराह लात-घूंसे चलने लगे।

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अटल्ला चुंगी क्षेत्र में गेस्ट हाउसों में श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने और कमीशन को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

फिलहाल इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं वृंदावन की धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

Previous News

दिल्ली के बवाना में दिनदहाड़े गैंगवार, जोगिंदर उर्फ काला की गोली मारकर हत्या

Next News

अमरनाथ यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, यूपी के 5 श्रद्धालु समेत 6 घायल