नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
वृंदावन। थाना वृंदावन क्षेत्र स्थित एक आवासीय गुरुकुलम संस्था में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। परिसर में बने एक पानी के टैंक की सफाई के दौरान पांच विद्यार्थी टैंक के अंदर चले गए, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंक से दुर्गंध आने के बाद उसकी सफाई के लिए सबसे पहले एक विद्यार्थी टैंक के अंदर उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके पीछे चार अन्य विद्यार्थी भी टैंक में उतर गए। काफी देर तक पांचों के बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने प्रयास कर सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने चार विद्यार्थियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं एक विद्यार्थी की हालत फिलहाल सुरक्षित बताई गई है। वह बातचीत कर रहा था, लेकिन बेहतर निगरानी एवं उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस के अनुसार मृतक विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी जा रही है। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वृंदावन। थाना वृंदावन क्षेत्र स्थित एक आवासीय गुरुकुलम संस्था में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। परिसर में बने एक पानी के टैंक की सफाई के दौरान पांच विद्यार्थी टैंक के अंदर चले गए, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंक से दुर्गंध आने के बाद उसकी सफाई के लिए सबसे पहले एक विद्यार्थी टैंक के अंदर उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके पीछे चार अन्य विद्यार्थी भी टैंक में उतर गए। काफी देर तक पांचों के बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने प्रयास कर सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार विद्यार्थियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं एक विद्यार्थी की हालत फिलहाल सुरक्षित बताई गई है। वह बातचीत कर रहा था, लेकिन बेहतर निगरानी एवं उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार मृतक विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी जा रही है। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!