दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में कार्रवाई की मांग

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 11h Ago 79 Views


मथुरा। राष्ट्रीय दिव्यांग सेना की ओर से दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने शासन द्वारा निर्धारित सुविधाओं का लाभ दिलाने और स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

ज्ञापन में दिव्यांग पेंशन, ALIMCO सर्विस सेंटर, दुकान एवं आवास आवंटन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजन शारीरिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद स्वाभिमान के साथ जीवनयापन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कई स्तरों पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए उनका जल्द निस्तारण कराया जाए, ताकि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके।

वहीं संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now