श्री रामलीला सभा द्वारा आकाशवाणी लीला का हुआ भव्य मंचन

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 10h Ago 97 Views


मथुरा। श्री रामलीला सभा (रजि.) मथुरा के तत्वावधान में बुधवार को असकुंडा बाजार में आकाशवाणी लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान पृथ्वी पर बढ़ते अत्याचार और राक्षसों के आतंक का मार्मिक चित्रण किया गया।

लीला में दिखाया गया कि दुष्ट असुरों के अत्याचार और राक्षसों द्वारा संतों, साधु-संतों एवं ऋषि-मुनियों के यज्ञ और अनुष्ठानों में विघ्न डालने से पृथ्वी व्यथित हो उठी। इसके बाद पृथ्वी ने गाय का रूप धारण कर ब्रह्मा सहित अन्य देवताओं के समक्ष अपनी व्यथा रखी।

समस्या के समाधान के लिए देवताओं ने भगवान श्रीविष्णु की स्तुति कर प्रार्थना की। इस पर भगवान श्रीविष्णु ने आकाशवाणी के माध्यम से पृथ्वी पर अवतार लेने और दुष्ट निशाचरों का संहार कर पृथ्वी का भार एवं कष्ट समाप्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीविष्णु के चतुर्भुज स्वरूप के मनोहारी दर्शन भी कराए गए।

कार्यक्रम में नया बाजार व्यवसायी समिति एवं पं. पांचालाल विसंबर दयाल परिवार की ओर से सेवा की गई। रामलीला सभा के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंचन के पांचवें दिन आकाशवाणी लीला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर लीला का आनंद लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now