अलवर में सड़क पर आ गया बाघ, थम गए वाहनों के पहिए; VIDEO देख मचा हड़कंप

  • 14h Ago 101 Views


राजस्थान के अलवर में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ थानागाजी कस्बे के करीब सड़क पर पहुंच गया। रात करीब 9 बजे बाघ को सड़क पार करते देख वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। इस दौरान कई लोगों ने दूर से बाघ का वीडियो भी बनाया। 

बताया गया कि बाघ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थानागाजी के रास्ते से होते हुए पुलिस थाने के आसपास तक पहुंच गया था। कस्बे के बेहद करीब बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस और सरिस्का प्रशासन सक्रिय हो गया। लोगों को बाघ के पास जाने से रोकते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई। 

बाघ की गतिविधि को देखते हुए अलवर-जयपुर सड़क मार्ग को बंद कर वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया। आसपास के गांवों को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस ने लोगों से सुबह दिन निकलने के बाद ही बाहर निकलने और मॉर्निंग वॉक-इवनिंग वॉक के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। 

फिलहाल सरिस्का वन विभाग की टीम बाघ के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है और उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि बाघ सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर लौट जाए

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now