मथुरा में निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प सभा में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 11h Ago 82 Views


बुधवार को देशभर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मथुरा के डैंपियर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय के सामने भी सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत शर्मा, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, राज्यसभा सांसद तेजवीर चौधरी और विधायक ओम प्रकाश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा डैंपियर नगर से रवाना हुई। यात्रा पुराने बस स्टैंड और होली गेट होते हुए भगत सिंह पार्क पहुंची और इसके बाद डैंपियर नगर में यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रभारी गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वहीं बलदेव विधायक पूरन प्रकाश और भाजपा प्रदेश प्रभारी गीता शाक्य ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी और सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now