नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
कोसीकलां। हनुमान जी महाराज की पावन ध्वज पताका और भगवान श्रीराम की भव्य झांकियों के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। श्री ग्यालाल स्मृति भवन से मधुर बैंड एवं नफीरी की भक्तिमय धुनों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया।
शोभायात्रा में श्रीरामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज चौधरी श्रीरामायण जी को अपने सिर पर विराजमान कर आगे चल रहे थे। उनके साथ हनुमान जी महाराज की ध्वज पताका भी श्रद्धापूर्वक लेकर निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
झांकियों में भगवान महादेव द्वारा माता अंजनी को तेज प्रदान करने का प्रसंग, गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा जल का छिड़काव कर भूत-प्रेत उत्पन्न किए जाने का दृश्य, तुलसीदास जी द्वारा श्रीरामायण महाकाव्य की रचना तथा पंचमुखी हनुमान जी का दिव्य स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। झांकियों के दर्शन के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
मधुर बैंड और नफीरी की धुन, धार्मिक जयघोष और भव्य झांकियों के बीच शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री भरतमिलाप चौक पहुंची। यहां मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी महाराज की ध्वज पताका का विधिवत पूजन कराया। इसके पश्चात पावन ध्वज पताका को भरतमिलाप चौक स्थित हनुमान स्तंभ पर फहराया गया। इसी के साथ श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार, संजीव अग्रवाल जाबिया, देशबंधु अग्रवाल, सुभाष गोयल, विवेक चौधरी, संयोजक खगेंद्र ठाकुर बॉबी, समन्वयक राहुल जैन कामिया, नवल भगत, अनुराग तायल, कल्पेश जैन, मोहन दत्त शर्मा, तरुण सेठ, नरेंद्र गुर्जर, सुभाष बांसिया एवं नितेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कोसीकलां। हनुमान जी महाराज की पावन ध्वज पताका और भगवान श्रीराम की भव्य झांकियों के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। श्री ग्यालाल स्मृति भवन से मधुर बैंड एवं नफीरी की भक्तिमय धुनों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया। शोभायात्रा में श्रीरामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज चौधरी श्रीरामायण जी को अपने सिर पर विराजमान कर आगे चल रहे थे। उनके साथ हनुमान जी महाराज की ध्वज पताका भी श्रद्धापूर्वक लेकर निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों में भगवान महादेव द्वारा माता अंजनी को तेज प्रदान करने का प्रसंग, गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा जल का छिड़काव कर भूत-प्रेत उत्पन्न किए जाने का दृश्य, तुलसीदास जी द्वारा श्रीरामायण महाकाव्य की रचना तथा पंचमुखी हनुमान जी का दिव्य स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। झांकियों के दर्शन के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मधुर बैंड और नफीरी की धुन, धार्मिक जयघोष और भव्य झांकियों के बीच शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री भरतमिलाप चौक पहुंची। यहां मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी महाराज की ध्वज पताका का विधिवत पूजन कराया। इसके पश्चात पावन ध्वज पताका को भरतमिलाप चौक स्थित हनुमान स्तंभ पर फहराया गया। इसी के साथ श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार, संजीव अग्रवाल जाबिया, देशबंधु अग्रवाल, सुभाष गोयल, विवेक चौधरी, संयोजक खगेंद्र ठाकुर बॉबी, समन्वयक राहुल जैन कामिया, नवल भगत, अनुराग तायल, कल्पेश जैन, मोहन दत्त शर्मा, तरुण सेठ, नरेंद्र गुर्जर, सुभाष बांसिया एवं नितेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!