नौहझील पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
- 8h ago
मथुरा। राया थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को रात 1:25 बजे मदन विहार, बीएसए कॉलेज के पास से डूगरवीर उर्फ सोनू पुत्र करनवीर सिंह, निवासी नगला हंसी, थाना राया, हाल निवासी सुखनगढ़, थाना राया, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
मामले में 2 सितंबर 2026 को पीड़ित द्वारा थाना राया में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर प्रकाशवीर, सोनू उर्फ डूगरवीर और दो महिला आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डूगरवीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक नितिन त्यागी, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक इंतजार अली और कांस्टेबल 963 रामसिंह शामिल रहे।
मथुरा। राया थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को रात 1:25 बजे मदन विहार, बीएसए कॉलेज के पास से डूगरवीर उर्फ सोनू पुत्र करनवीर सिंह, निवासी नगला हंसी, थाना राया, हाल निवासी सुखनगढ़, थाना राया, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मामले में 2 सितंबर 2026 को पीड़ित द्वारा थाना राया में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर प्रकाशवीर, सोनू उर्फ डूगरवीर और दो महिला आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 279/2026, धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डूगरवीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक नितिन त्यागी, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक इंतजार अली और कांस्टेबल 963 रामसिंह शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!