शेरगढ़ में पटेल जयंती पर रागनी का रंगारंग कार्यक्रम, कोमल चौधरी-मुस्कान बेबी की प्रस्तुतियों पर...
- 12m ago
गोवर्धन। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, नगला-अखा के NCC कैडेट्स ने भव्य एकता रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेट्स ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'भारत माता की जय' के नारों से सौंख कस्बे को गुंजायमान कर दिया।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और थाना रोड से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कैडेट्स का स्वागत किया। रैली के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, प्राचार्य डॉ. अर्जुन शर्मा ने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन और NCC कैडेट्स मौजूद रहे।
गोवर्धन। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, नगला-अखा के NCC कैडेट्स ने भव्य एकता रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेट्स ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'भारत माता की जय' के नारों से सौंख कस्बे को गुंजायमान कर दिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और थाना रोड से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कैडेट्स का स्वागत किया। रैली के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, प्राचार्य डॉ. अर्जुन शर्मा ने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन और NCC कैडेट्स मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!