मिशन शक्ति 6.0: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, अभ्युदय योजना की भी दी जानकारी

  • 3h Ago 85 Views


मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना सुरीर क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में डरने के बजाय आवाज उठाने और तत्काल पुलिस से शिकायत करने की अपील की गई। साथ ही 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अलावा छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताया गया, जिसके तहत UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now