चंबल पुल शुरू कराने की मांग पर सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

  • 13h Ago 108 Views


आगरा के पिनाहट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चंबल घाट पर पैंटून पुल का निर्माण कराने और आवागमन शुरू करने की मांग को लेकर व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने 15 अक्टूबर से चंबल घाट पर पुल का संचालन शुरू कराने की मांग उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से चंबल घाट पर स्टीमर का संचालन बंद होने के कारण लोगों को नदी पार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसी समस्या को लेकर व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा, ‘यह सरकार निकम्मी है, यह सरकार बदलनी है।’ व्यापारियों ने मांग की कि चंबल घाट पर जल्द से जल्द पैंटून पुल का निर्माण कराकर 15 अक्टूबर से आवागमन शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

व्यापारियों के मुताबिक, मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से स्टीमर संचालन की अनुमति नहीं मिलने के कारण आवागमन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में अब व्यापारी पैंटून पुल के निर्माण और संचालन को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन व्यापारियों की मांग पर ध्यान देगा? क्या 15 अक्टूबर से चंबल घाट पर पैंटून पुल के जरिए आवागमन शुरू हो पाएगा? फिलहाल व्यापारियों की मांग और प्रदर्शन के बाद प्रशासन के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now