आगरा में AAP नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप, लखनऊ जाने से पहले पुलिस ने रोका

  • 1d Ago 163 Views


आगरा में आम आदमी पार्टी के नेताओं को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। AAP जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी और मंडल अध्यक्ष हिर्देश चौधरी को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे लेकर आप नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।

आगरा में आम आदमी पार्टी के नेताओं को लखनऊ जाने से रोकने का मामला सामने आया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहीं, मंडल अध्यक्ष हिर्देश चौधरी को भी हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आगरा के आप नेता लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर आप नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now