मिशन शक्ति 6.0: मांट पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के उपाय

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 56 Views


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना मांट की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना देने और थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताते हुए छात्राओं को UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन के बारे में जागरूक किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now