मथुरा पुलिस लाइन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, SSP ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 69 Views


मथुरा। देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, मथुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम और देश के एकीकरण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक एवं अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

इसके बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now