महोली हत्याकांड: SSP दफ्तर पहुंचे परिजन, मुख्य आरोपी BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग...
- 3m ago
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी भाभी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाथरस से मथुरा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों के अनुसार, घायल की पहचान विशाल पुत्र नवल सिंह, निवासी शिवनगर तैयापुर, थाना जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी भाभी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हाथरस से मथुरा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों के अनुसार, घायल की पहचान विशाल पुत्र नवल सिंह, निवासी शिवनगर तैयापुर, थाना जमुनापार, मथुरा के रूप में हुई है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!