महोली हत्याकांड: SSP दफ्तर पहुंचे परिजन, मुख्य आरोपी BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 1h Ago 143 Views


मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव में प्रॉपर्टी डीलर रोहताश उर्फ रौतान की गोली मारकर हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों के मुताबिक, घटना शराब के लिए 500 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने पहले रोहताश के साथ मारपीट की और सोने की चेन छीन ली। इसके बाद रात में उन पर हमला कर दिया गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रोहताश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विकास उर्फ विशाल सहित कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी हेमा ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भय का माहौल है और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। वहीं, मृतक की बहन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए मनोज और कंचन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि पप्पू सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now