Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 31 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सौंख में NCC कैडेट्स की भव्य रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

गोवर्धन। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, नगला-अखा के NCC कैडेट्स ने भव्य एकता रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेट्स ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'भारत माता की जय' के नारों से सौंख कस्बे को गुंजायमान कर दिया।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और थाना रोड से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कैडेट्स का स्वागत किया। रैली के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, प्राचार्य डॉ. अर्जुन शर्मा ने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन और NCC कैडेट्स मौजूद रहे।

Previous News

सरदार पटेल जयंती पर डीएम ने दिलाई एकता की शपथ, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

Next News

BREAKING NEWS: बुलेट ट्रेन 3.30 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी: अयोध्या और लखनऊ भी रुकेगी, पीएम ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दी