गिरिराज धाम में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु, संत राजेन्द्र दास जी महाराज ने सुनाई दशम स्कंध कथा

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 1h Ago 51 Views


गोवर्धन। गिरिराज धाम के पारासौली स्थित सूरश्याम गौशाला में चल रहे 20वें सूरश्याम गौ आराधना महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली। पूज्य संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत का दशम स्कंध भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का हृदय है और गोवर्धन साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। कथा के दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी, कालिय नाग दमन और गिरिराज गोवर्धन धारण लीला का सुंदर वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने गौ माता की महिमा बताते हुए कहा कि गौ सेवा से ही गोपाल प्रसन्न होते हैं। गौ सेवा के बिना ब्रज की भक्ति अधूरी है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गौ सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

महोत्सव में बड़ी संख्या में ब्रजवासी, संत-महंत, गौ भक्त और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now