मथुरा में दहेज हत्या के मामले में 71 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जैत पुलिस की कार्रवाई...
- 1m ago
मथुरा के राया कस्बे में कोयल रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास के निर्माण को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। सर्विस रोड की जद में आ रही दुकानों और मकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकान को पूरी तरह तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल गरमा गया।
सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। वहीं, हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।
स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि रेलवे ने एक दुकान को पूरी तरह तोड़ दिया, जबकि सर्विस रोड की जद में आने वाले अन्य मकानों को छोड़ दिया गया। महिलाओं ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभी प्रभावित लोगों के खिलाफ समान कार्रवाई करने की मांग की।
अब सवाल यह है कि अंडरपास निर्माण के लिए ईसअतिक्रमण हटाने की कार्रवा भी प्रभावित लोगों पर समान रूप से होगी या नहीं? फिलहाल, इस मामले में रेलवे का पक्ष सामने आना बाकी है।
मथुरा के राया कस्बे में कोयल रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास के निर्माण को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। सर्विस रोड की जद में आ रही दुकानों और मकानों को हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकान को पूरी तरह तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। वहीं, हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि रेलवे ने एक दुकान को पूरी तरह तोड़ दिया, जबकि सर्विस रोड की जद में आने वाले अन्य मकानों को छोड़ दिया गया। महिलाओं ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभी प्रभावित लोगों के खिलाफ समान कार्रवाई करने की मांग की। अब सवाल यह है कि अंडरपास निर्माण के लिए ईसअतिक्रमण हटाने की कार्रवा भी प्रभावित लोगों पर समान रूप से होगी या नहीं? फिलहाल, इस मामले में रेलवे का पक्ष सामने आना बाकी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!