बलदेव में हिंसक झड़प और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 76 Views


मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में वांछित 24 वर्षीय आरोपी राजीव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।


दरअसल, 23 अक्टूबर को ग्राम भरतिया में हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलदेव पुलिस ने 29 अक्टूबर की रात पटलौनी-भरतिया रोड पर ट्यूबवेल के सामने जाने वाले चक मार्ग के पास दबिश देकर वांछित आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजीव पुत्र गोली उर्फ रोहताश, वर्तमान में ग्राम भरतिया का निवासी है और मूल रूप से आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्किया का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है।

पुलिस ने संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हाथरस जिले के सादाबाद थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।


फिलहाल बलदेव पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा सहित उपनिरीक्षक देवदत्त, प्रशांत माठा और हेड कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now