संदिग्ध मांस लदे वाहन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

  • 11d Ago 168 Views


हाथरस। सादाबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध मांस से लदे वाहन पकड़े जाने और उसके बाद प्रताप चौराहा पर हुए विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि वाहन में मिले मांस की वैज्ञानिक जांच कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह गोवंशीय है या नहीं। साथ ही घटना स्थल और प्रताप चौराहा के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने तथा पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की भी मांग उठाई गई।

प्रार्थना-पत्र के अनुसार, 3 सितंबर को आगरा से अलीगढ़ जा रहे एक वाहन को कुछ गौरक्षकों ने रोककर पुलिस के सुपुर्द किया था। बाद में वाहन को छोड़े जाने और प्रताप चौराहा पर दोबारा रोके जाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

शिकायतकर्ताओं ने वाहन, चालक, पंजीकरण और गंतव्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ घटना के दौरान बल प्रयोग के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now