सीएम के आगमन से पहले खानापूर्ति का आरोप, व्यापारियों ने कहा—सिर्फ रूट चमकाने से नहीं...
- 16h ago
मथुरा के कोसीकलां स्थित श्री रामलीला संस्थान में अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है। भरत मिलाप चौक पर आयोजित चुनावी बैठक में 11 पंचों की पंचायत भी नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बना सकी, जिसके बाद चुनाव स्थगित कर नई तारीख पर कराने का फैसला लिया गया।
कोसीकलां के भरत मिलाप चौक पर हनुमानजी के ध्वज तले पुलिस सुरक्षा के बीच श्री रामलीला संस्थान की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने की, जहां सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष अजय मंगला और उनकी कार्यकारिणी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए अजय वार्ष्णेय, सुरजीत चौधरी और गिर्राज चौधरी ने अपनी दावेदारी पेश की। सहमति बनाने के उद्देश्य से 11 वरिष्ठ पंचों की पंचायत गठित की गई, जिसमें नगर के पूर्व चेयरमैन और गणमान्य लोग शामिल रहे।
काफी देर तक चले मंथन और चर्चा के बावजूद किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। आखिरकार पंचायत ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया और अब नई तिथि घोषित कर दोबारा अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।
मथुरा के कोसीकलां स्थित श्री रामलीला संस्थान में अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है। भरत मिलाप चौक पर आयोजित चुनावी बैठक में 11 पंचों की पंचायत भी नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बना सकी, जिसके बाद चुनाव स्थगित कर नई तारीख पर कराने का फैसला लिया गया। कोसीकलां के भरत मिलाप चौक पर हनुमानजी के ध्वज तले पुलिस सुरक्षा के बीच श्री रामलीला संस्थान की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने की, जहां सबसे पहले निवर्तमान अध्यक्ष अजय मंगला और उनकी कार्यकारिणी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए अजय वार्ष्णेय, सुरजीत चौधरी और गिर्राज चौधरी ने अपनी दावेदारी पेश की। सहमति बनाने के उद्देश्य से 11 वरिष्ठ पंचों की पंचायत गठित की गई, जिसमें नगर के पूर्व चेयरमैन और गणमान्य लोग शामिल रहे। काफी देर तक चले मंथन और चर्चा के बावजूद किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। आखिरकार पंचायत ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया और अब नई तिथि घोषित कर दोबारा अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!