कन्हैया के जन्मोत्सव पर मथुरा को 446 करोड़ के विकास कि सौगात,19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 179 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म एवं लीला स्थली मथुरा-वृंदावन को 446.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की कुल 42 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 263.69 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 182.39 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है

 उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ के श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग एवं सुलभ प्रसाधन का निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र का निर्माण शामिल है

 इसके अलावा वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित भवनों में फसाड लाइटिंग, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज तथा गोवर्धन में पर्यटन सुविधाओं के विकास की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा वहीं, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की प्रमुख शिलान्यास परियोजनाओं में छाता क्षेत्र में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का निर्माण, छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास गलियों और मार्गों पर स्ट्रीट फसाड का विकास प्रमुख हैं

23 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

जन्माष्टमी पर पूर्ण हो चुकी 23 परियोजनाएं भी श्रद्धालुओं और आमजन को समर्पित की जाएंगी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की प्रमुख लोकार्पित परियोजनाओं में अकबरपुर जैत में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, करहला में वज्रनाभ समाधि का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण, वृंदावन के सुनरख में सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण, नौहझील स्थित झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु सुविधाओं का विकास और पानीगांव स्थित यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग शामिल हैं इसके साथ ही मथुरा परिक्रमा मार्ग का नवीनीकरण एवं विकास, विभिन्न भाषाओं में साइनेज बोर्ड, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गेस्ट हाउस, यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर-वृंदावन रोड पर नया प्रवेश द्वार तथा जनपद के विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट पर भव्य प्रवेश द्वार भी लोकार्पित किए जाएंगे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की लोकार्पण परियोजनाओं में केशीघाट पर फसाड लाइटिंग, वृंदावन कुंभ मेला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए शेड, बरसाना में यात्री शेड, वाटर प्वाइंट, होल्डिंग एरिया एवं शौचालय तथा विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत सीएलटी सेंटर, इंटीग्रेटेड फ्लावर मैनेजमेंट सेंटर, आर्टीशन सेंटर फॉर कृष्णा पोशाक जैसी परियोजनाएं शामिल हैं 

लक्ष्मी नागप्पन ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्माष्टमी दौरे के दौरान इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण से मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now