जन्माष्टमी से पहले रात में प्रकाश व्यवस्था एवं साज सज्जा देखने निकले नगर आयुक्त ओजस्वी राज,लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई कि दी चेतावनी

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 22h Ago 134 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा-वृंदावन में तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम भी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

 इसी क्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे अधिकारियों के साथ सड़कों पर निकले और मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों का जमीनी निरीक्षण

नगर आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत अटल्ला चुंगी से की। यहां से सौ फुटा तिराहा, सौ फुटा फ्लाईओवर, पापड़ी चौराहा, प्रेम मंदिर होते हुए छटीकरा मार्ग तक पहुंचकर उन्होंने विद्युत सजावट, प्रकाश व्यवस्था और सफाई की स्थिति देखी।

जहां भी व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत नजर आई, वहां संबंधित अधिकारियों को समय रहते कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए इसके बाद नगर आयुक्त छटीकरा से रामरेती पुलिस चौकी चौराहा, परिक्रमा मार्ग, कालिदह चौराहा, जादौन पार्किंग और बांके बिहारी गेट तक पहुंचे

जन्माष्टमी के दौरान इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए उन्होंने साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग, रामरेती पुलिस चौकी, प्रेम मंदिर, 100 फुटा मार्ग और पानीगांव रोड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

नगर आयुक्त ने मथुरा-वृंदावन मार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों का भी निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे। ऐसे में धार्मिक स्थलों और मंदिरों तक जाने वाले सभी मार्गों पर प्रकाश, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की व्यवस्थाएं बेहतर रहनी चाहिए

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। जन्माष्टमी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई नगर निगम की तैयारियों में इस समय शहर की साफ-सफाई, विद्युत सजावट, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन पर विशेष जोर दिया जा रहा है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now