सीएम के आगमन से पहले खानापूर्ति का आरोप, व्यापारियों ने कहा—सिर्फ रूट चमकाने से नहीं...
- 16h ago
मथुरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान लगातार जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया
थाना बरसाना क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की
कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया
पुलिस टीम ने महिलाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया
मथुरा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान लगातार जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में थाना बरसाना की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया थाना बरसाना क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया पुलिस टीम ने महिलाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!