डीएम कार्यालय पर सपा का प्रदर्शन, अनिल अग्रवाल पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 1d Ago 164 Views


मथुरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने पार्टी नेता अनिल अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दबाव में झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

सपा नेता गौरव कुमार ने कहा कि अनिल अग्रवाल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, इसके बावजूद उनके खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराओं का भी सहारा लिया जा रहा है।

प्रदर्शन के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, फर्जी मुकदमे वापस लेने और राजनीतिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की।

सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी.

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now