आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को मिलेगी 75 हजार तक की छात्रवृत्ति

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 267 Views


आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन की ओर से ‘विद्याधन महिला डिग्री छात्रवृत्ति कार्यक्रम-2026’ शुरू किया गया है

यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम स्वर्गीय साधना खेतान की स्मृति में उनके परिवार एवं शिबुलाल परिवार की समाजसेवा पहल के तहत संचालित किया जा रहा है

कार्यक्रम के तहत मथुरा जनपद के छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए 25 हजार से 75 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी छात्राओं का चयन निःशुल्क प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग और मेंटरिंग की सुविधा भी दी जाएगी योजना के लिए मथुरा की वे छात्राएं पात्र होंगी,

जिन्होंने 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और दिव्यांग छात्राओं के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए है  छात्रा का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी डिग्री अथवा प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश होना या द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत होना जरूरी है

 इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए छात्रवृत्ति के लिए STEM कोर्स के साथ बीएससी, BCOM, BA सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक रखी गई है इसलिए इच्छुक छात्राएं 25 सितंबर तक www.vidyadhan.org अथवा एसडीएफ विद्या ऐप के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now