मिशन शक्ति केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिला पुलिसकर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’,

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 22h Ago 140 Views


30 सवालों की परीक्षा में नोडल अधिकारी ने परखी महिला पुलिस कि कार्यकुशलता

 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमबर को ‘मिशन शक्ति’ के नोडल अधिकारी आईपीएस/एसपी देहात सुरेश चंद रावत कि अध्यक्षता में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन  रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया

 जहाँ कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं नव नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया वही उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सराहनीय निस्तारण के लिए पांच महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए ‘गुड एंट्री’ प्रदान की गई

सम्मान पाने वालों में थाना छाता की महिला कांस्टेबल पूजा, थाना सदर बाजार की प्रिया, थाना जैत की गुड़िया, थाना शेरगढ़ की उज्ज्वला तथा थाना हाईवे की  शालिनी शामिल रहीं कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों की विशेष प्रश्नावली तैयार कर महिला पुलिसकर्मियों का ग्रुप टेस्ट भी लिया गया

इसके माध्यम से उनकी व्यावहारिक दक्षता और कार्य संबंधी जानकारी का मूल्यांकन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति अधिक संवेदनशील, दक्ष और प्रभावी बनाना रहा इस दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिशन शक्ति से जुड़े कार्यों और महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

 साथ ही मिशन शक्ति पोर्टल पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, एंटी रोमियो स्क्वाड के अभियानों तथा महिला बीट पुलिसकर्मियों के मैदानी प्रदर्शन की समीक्षा की गई

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now