सीएम के आगमन से पहले खानापूर्ति का आरोप, व्यापारियों ने कहा—सिर्फ रूट चमकाने से नहीं...
- 16h ago
छाता शुगर मिल को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार देर रात धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आंदोलनकारियों की बढ़ती भीड़ और पुलिस की सक्रियता के बीच टकराव की स्थिति बनने की सुगबुगाहट से क्षेत्र में हलचल मच गई।
पुलिस के अनुसार धरना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल थाने को रोकने का प्रयास किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
इधर, धरना स्थल के आसपास सुरक्षा कारणों से छाता पुलिस ने रोड सेफ्टी कर्मियों को भी वहां से हटवा दिया, जिससे घटनास्थल पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। बड़ी संख्या में आंदोलनकारी देर रात तक धरना स्थल पर डटे रहे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रशासन आंदोलनकारियों के साथ वार्ता के जरिए देर रात ही मामले का समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है। फिलहाल स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है।
छाता शुगर मिल को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार देर रात धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आंदोलनकारियों की बढ़ती भीड़ और पुलिस की सक्रियता के बीच टकराव की स्थिति बनने की सुगबुगाहट से क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस के अनुसार धरना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल थाने को रोकने का प्रयास किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इधर, धरना स्थल के आसपास सुरक्षा कारणों से छाता पुलिस ने रोड सेफ्टी कर्मियों को भी वहां से हटवा दिया, जिससे घटनास्थल पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। बड़ी संख्या में आंदोलनकारी देर रात तक धरना स्थल पर डटे रहे, जबकि प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन आंदोलनकारियों के साथ वार्ता के जरिए देर रात ही मामले का समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है। फिलहाल स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!