चलती ट्रेन से गिरते यात्री की जान बची: मथुरा जंक्शन पर RPF जवान हरकेश मीना की बहादुरी

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 16h Ago 100 Views


मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान हरकेश मीना ने अदम्य साहस और त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे एक यात्री की जान बचा ली। यह पूरी घटना ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के तहत हुई, जिसकी यात्रियों ने जमकर सराहना की।

31 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 14726 मथुरा–भिवानी पैसेंजर प्लेटफॉर्म संख्या-4 से रवाना हो रही थी। उस समय एसीपी रोकथाम ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ ट्रेन को सुरक्षित रूप से पास करा रहा था। तभी ट्रेन के पिछले जनरल कोच में एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर गेट से लटक गया।

स्थिति को भांपते ही आरपीएफ कांस्टेबल हरकेश मीना बिना एक पल गंवाए दौड़े और यात्री को पकड़कर ट्रेन से दूर सुरक्षित खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

घटना के बाद आरपीएफ ने यात्री से प्राथमिक उपचार कराने की बात कही, लेकिन उसने उपचार की आवश्यकता से इनकार कर दिया। हादसे से डरा हुआ यात्री अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now