पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, बदले की भावना में रची थी साजिश

  • 14 days ago
  • 210 views


गाजियाबाद में चर्चित पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी यश खटीक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यश और चिराग दोनों पैरा एथलीट खिलाड़ी थे। एक प्रतियोगिता के दौरान डिसक्वालीफाई होने के बाद यश ने इसके लिए चिराग को जिम्मेदार मान लिया था और तभी से उसके मन में बदले की भावना पैदा हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, यश खटीक ने सुनियोजित तरीके से चिराग की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि उसने करीब 62 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चिराग त्यागी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी।

जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यश खटीक और उसके साथी गगन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। यह हत्याकांड खेल जगत से जुड़े लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now