मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना राया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
जनपद मथुरा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना राया पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान बिजहारी तिराहे से आगे भरऊ जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी जुगेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रघुवीर सिंह, निवासी घड़ी खुशला, थाना राया, के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना राया में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने की पुष्टि होती है।
थाना राया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
मथुरा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना राया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जनपद मथुरा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना राया पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान बिजहारी तिराहे से आगे भरऊ जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी जुगेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रघुवीर सिंह, निवासी घड़ी खुशला, थाना राया, के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना राया में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने की पुष्टि होती है। थाना राया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!