Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन प्रहार के तहत राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मथुरा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना राया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

जनपद मथुरा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना राया पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान बिजहारी तिराहे से आगे भरऊ जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी जुगेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रघुवीर सिंह, निवासी घड़ी खुशला, थाना राया, के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना राया में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके नशे के कारोबार से जुड़े होने की पुष्टि होती है।

थाना राया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Previous News

मथुरा कोर्ट का सख्त फैसला - 17 साल पुराने हत्याकांड में 7 दोषियों को उम्रकैद

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 18 अस्थायी चिकित्सा शिविर, CHC में 50 बेड आरक्षित