मथुरा में नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला, हाईवे पुलिस ने आरोपी विकास को किया गिरफ्तार बच्ची बरामद

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 9h Ago 95 Views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को हंसराज नगर से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। मामले में थाना हाईवे पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 19 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फरह टोल से मथुरा की ओर ग्राम महुवन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र जयवीर निवासी गांव रामपुर, थाना एका, जिला फिरोजाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now