Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला, हाईवे पुलिस ने आरोपी विकास को किया गिरफ्तार बच्ची बरामद

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को हंसराज नगर से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। मामले में थाना हाईवे पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 19 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फरह टोल से मथुरा की ओर ग्राम महुवन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र जयवीर निवासी गांव रामपुर, थाना एका, जिला फिरोजाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

Previous News

मथुरा के होनहार छात्र गोविंद का गुजरात के लिए चयन, शिक्षा मंत्रालय के प्रेरणा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Next News

गोवर्धन में तेज रफ्तार क्रेटा का भयानक हादसा बिजली के पोल से टकराकर हवा में लटकी कार, CCTV वीडियो आया सामने