मथुरा के होनहार छात्र गोविंद का गुजरात के लिए चयन, शिक्षा मंत्रालय के प्रेरणा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 9h Ago 171 Views


मथुरा के शिक्षा जगत से गौरव की खबर सामने आई है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन के कक्षा 10वीं के होनहार छात्र गोविंद का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित प्रेरणा लर्निंग प्रोग्राम के तहत गुजरात जाने के लिए हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार, प्रेरणा लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन 22 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक गुजरात के वडनगर, जिला मेहसाणा स्थित वर्नाक्युलर स्कूल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के चयनित विद्यार्थियों को शामिल होने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति समझ विकसित करना है।

छात्र गोविंद का इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयन होना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के समस्त शिक्षक परिवार ने प्रसन्नता जाहिर की और छात्र का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने गोविंद को सुखद एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए गुजरात के लिए रवाना किया। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि गोविंद इस कार्यक्रम में भाग लेकर नए अनुभव प्राप्त करेगा और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा को और निखारते हुए विद्यालय तथा मथुरा का नाम रोशन करेगा।

एक सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी का राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए चयन होना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now