गोवर्धन में नाले में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 12h Ago 110 Views


मथुरा के गोवर्धन कस्बे में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के पास श्यामा मां आश्रम के बाहर नाले में करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार के अनुसार पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now