मथुरा के बरसाना मेले से लापता हुआ लखीमपुर खीरी का श्रद्धालु रामू, 11 दिन बाद...
- 6h ago
ब्रज की पावन धरा पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पद्मश्री रमेश बाबा के सानिध्य में निकाली जा रही राधारानी ब्रज यात्रा गोवर्धन पहुंची। यात्रा में शामिल संत-महात्माओं, ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर छोटी परिक्रमा लगाई। इस दौरान पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गिरिराज प्रभु के चरणों में शीश नवाकर ब्रज की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। पद्मश्री रमेश बाबा की अगुवाई में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि ब्रज के प्राचीन वनों, कुंडों, पर्वतों और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।
यात्रा के माध्यम से ब्रजवासियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करने का संदेश दिया जा रहा है।
ब्रज की पावन धरा पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पद्मश्री रमेश बाबा के सानिध्य में निकाली जा रही राधारानी ब्रज यात्रा गोवर्धन पहुंची। यात्रा में शामिल संत-महात्माओं, ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर छोटी परिक्रमा लगाई। इस दौरान पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गिरिराज प्रभु के चरणों में शीश नवाकर ब्रज की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। पद्मश्री रमेश बाबा की अगुवाई में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि ब्रज के प्राचीन वनों, कुंडों, पर्वतों और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। यात्रा के माध्यम से ब्रजवासियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करने का संदेश दिया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!