आगरा में शाहिद कुरैशी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे भाई ने दो बेटों के साथ मिलकर की हत्या

  • 11h Ago 290 Views


आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में हुए शाहिद कुरैशी हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, उसकी साजिश मृतक के सगे भाई ने ही अपने दो बेटों के साथ मिलकर रची थी। जमीन विवाद और 60 लाख रुपये की हिस्सेदारी को लेकर चल रही रंजिश इस खूनी वारदात की वजह बनी।

जानकारी के मुताबिक, शाहिद कुरैशी स्कूटी से जा रहे थे, तभी उन पर ईंट से जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनकी मौत हो गई थी। इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।

पुलिस जांच में सामने आया कि शाहिद का अपने सगे भाई अफसर कुरैशी के साथ जमीन और 60 लाख रुपये की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में अफसर कुरैशी ने अपने दो बेटों आफताब और महताब के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

न्यू आगरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now