CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • 10h Ago 247 Views


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है। मां के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now