WUF फाउंडेशन ने बदली स्कूल की तस्वीर, बच्चों को मिलीं बेहतर सुविधाएं...
- 5h ago
मथुरा के नए बस स्टैंड से अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से ही शराब उपलब्ध हो जाती है, जबकि शराब की दुकानों के संचालन का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नए बस स्टैंड पर सुबह होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीने के बाद कुछ लोग आपस में हंगामा और हुड़दंग करते हैं, जिससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शनिवार सुबह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस स्टैंड के आसपास लोगों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह समस्या किसी एक दिन की नहीं, बल्कि रोजाना देखने को मिलती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर ऐसी गतिविधियां कैसे हो रही हैं? सुबह 5 बजे शराब आखिर कहां से उपलब्ध हो रही है? क्या आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है?
स्थानीय स्तर पर पुलिस चौकी बाग बहादुर और बीएसए कॉलेज चौकी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मथुरा के नए बस स्टैंड से अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से ही शराब उपलब्ध हो जाती है, जबकि शराब की दुकानों के संचालन का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नए बस स्टैंड पर सुबह होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीने के बाद कुछ लोग आपस में हंगामा और हुड़दंग करते हैं, जिससे बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार सुबह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस स्टैंड के आसपास लोगों का जमावड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह समस्या किसी एक दिन की नहीं, बल्कि रोजाना देखने को मिलती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस चौकी के चंद कदमों की दूरी पर ऐसी गतिविधियां कैसे हो रही हैं? सुबह 5 बजे शराब आखिर कहां से उपलब्ध हो रही है? क्या आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? स्थानीय स्तर पर पुलिस चौकी बाग बहादुर और बीएसए कॉलेज चौकी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!